Translate The Page in Your Language

Google

abhi abhi surve aaya samne dekhe kise mili kitni seete|| opinion pole 2019

 अभी अभी  सर्वे आया सामने देखें किसको मिलेंगी ज्यादा सीटें | देखें बीजेपी और कांग्रेस में किसका पलड़ा भारी | क्या कमाल  करेगा बुआ बबुआ का गठबन्धन  देखें  अभी 


(opinion pole)नई दिल्ली। नमस्कार दोस्तों आपका एक बार फिर से स्वागत है हमारे ब्लॉग पर  बात करने जा रहे है 2019  के चुनाव के ओपिनियन पोल के बारे  हम  बताएँगे  कि  कहता है abp न्यूज़ का सर्वे |  स्टार्ट करते है.....  

  दोस्तों इस  सर्वे   से  ये साफ है की है की  आने वाले  लोकसभा  चुनाव में NDA  की सरकार  बनाने  है आगामी लोकसभा चुनाव के बाद केन्द्र में एक बार फिर एनडीए की सरकार बन सकती है। हालांकि यह इस बात पर भी निर्भर करेगा कि उत्तर प्रदेश में मायावती और अखिलेश यादव गठबंधन के जरिए चुनाव लड़ते हैं या फिर अलग-अलग।

www.electionyaatra.blogspot.com

एबीपी न्यूज-सीवोटर के सर्वे के मुताबिक लोकसभा चुनाव में एनडीए को 291 सीटें मिल सकती हैं, जो कि बहुमत से 19 ज्यादा हैं। हालांकि इसमें भी पेंच है। यदि उत्तर प्रदेश में बुआ और बबुआ साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ते हैं तो केन्द्र में त्रिशंकु लोकसभा ‍की स्थिति बन सकती है।
सर्वे के मुताबिक यदि सपा-बसपा अलग होकर चुनाव लड़ते हैं तो भाजपा को 291 सीटें मिल सकती हैं, जबकि यूपीए को 171 और अन्य को 81 सीटें मिल सकती हैं। दूसरी ओर यदि यूपी में दोनों दल मिलकर लड़ते हैं तो इसका सीधा नुकसान एनडीए को होगा। इस स्थिति में एनडीए 247 सीटों तक सिमट सकता है, जो कि बहुमत से 25 सीटें दूर है। यूपीए को 171 सीटें, जबकि अन्य का आंकड़ा 125 तक पहुंच सकता है।
हाल ही में हुए मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भाजपा को तीनों ही राज्यों में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन लोकसभा चुनाव में स्थि‍ति तुलनात्मक रूप से ठीक रहेगी। इन राज्यों की 65 में से भाजपा को 47 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 18 सीटें मिलने की संभावना है। हालांकि 2014 की तुलना में भाजपा को 15 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है।
www.electionyaatra.blogspot.com

गुजरात में भाजपा को 24 और कांग्रेस को 2, बिहार में एनडीए को 35 और कांग्रेस समर्थित गठबंधन को 5 सीटें मिल सकती हैं। पश्चिम बंगाल में ममता को 32, भाजपा को 9 और अन्य के खाते में 1 सीट मिल सकती है।

(opinion pole)राहुल अभी भी मोदी से पीछे :  जहां तक प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की बात तो नरेन्द्र मोदी आज भी देशवासियों की पहली पसंद हैं। सर्वे के मुताबिक पीएम पद के लिए नरेन्द्र मोदी 55 फीसदी लोगों की पसंद हैं, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 34 फीसदी लोगों की पसंद हैं। हालांकि राहुल के लिए यह अच्छी बात है कि लोगों में पूर्व की तुलना में उनकी स्वीकारोक्ति बढ़ी है।

(opinion pole)कर्नाटक का सियासी गणित  बड़ा सकता  है कांग्रेस  की मुश्किलें :

कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी की सरकार मुश्किल में नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस के कई विधायक बीजेपी के संपर्क में है और बीजेपी राज्य में सरकार बनाने का दावा पेशकर सकती है। सत्तारूढ़ कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन और विपक्षी भाजपा ने एक-दूसरे पर खरीद फरोख्त के आरोप लगाते हुए अपने-अपने विधायकों को लामबंद करना शुरू कर दिया है। बीजेपी के सौ विधायक दिल्ली पहुंच चुके हैं। जानकारी के मुताबिक उनको गुरुग्राम के एक रिसार्ट में रखा गया है।कांग्रेस नेता और राज्य के जल संसाधन मंत्री डीके शिवकुमार ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि बीजेपी राज्य सरकार को अस्थिर करने के लिए ऑपरेशन लोट्स चला रही है। गठबंधन सरकार से हटाए गए कांग्रेस विधायक रमेश जराकिहोली समेट पांच विधायकों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है। खबरों के मुताबिक कांग्रेस के कई विधायक भाजपा के संपर्क में हैं और मुंबई स्थित एक होटल में ठहरे हुए हैं। कई कांग्रेस विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं। कांग्रेस का आरोप है कि येदियुरप्पा के नेतृत्व में भाजपा कांग्रेस जेडीएस के विधायकों को तोड़ने का काम कर रही है। दूसरी तरफ बीजेपी विधायक दल के नेता पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी कांग्रेस पर यही खरीद फरोख्त के आरोप लगाते हुए अपने विधायकों को सोमवार को दिल्ली पहुंचा दिया। बीएस येदियुरप्पा का कहना है कि कांग्रेस के तोड़फोड़ से बचने के लिए पार्टी विधायकों को दिल्ली लाया गया है। 
www.electionyaatra.blogspot.com

 अब ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा क्या बुआ बबुआ का गठबंधन काम  करता है या कांग्रेस के साथ मिलकर कोई नया सियासी दांव खेलता है या फिर इस  सब से परे वर्तमान  सत्ताधारी  भाजपा  अपनी सत्ता बचाने में कामयाब होती है  |  2019 के चुनाव में आपकी क्या राय  है आप  हमें कमेंट कर के बता सकते है | अगर आपको पोस्ट अच्छी लगी तो हमें कमेंट करके जरूर बताये हम जल्द ही हाज़िर  होंगे  चुनाव की एक और  अपडेट के साथ तब तक के लिए नमस्कार  




Post a Comment

0 Comments