Translate The Page in Your Language

Google

Pullwaama hamle ke baad modi sarkaar ne liye ye 5 bade fesle jaane abhi

भारत ने पाकिस्तान से छीना मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा, ऐसा होगा असर


पड़ोसी देश पाकिस्तान से भारत ने हमेशा शांति की उम्मीद की, लेकिन दगा के सिवा कुछ न मिला। दोनों देश के बीच व्यापार को बल मिले इसके लिए भारत ने पाकिस्तान को मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा दिया था, लेकिन पाकिस्तान ने बदले में ऐसा नहीं किया था। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा छीन लिया है। इसका असर पाकिस्तान की डूबती अर्थव्यवस्था के लिए बहुत घातक होगा।



1996 में पाकिस्तान को मिला था मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा

भारत ने 1996 में पाकिस्तान को मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा दिया था। यह दर्जा एक देश दूसरे देश को आपसी व्यापार में बढ़ोत्तरी के लिए देते हैं। दर्जा देने के बाद आयात होने सामान पर कम कस्टम ड्यूटी लगाई जाती है। सरकार ऐसे इंतजाम करती है कि आसान आसानी से इम्पोर्ट किए जा सके।



पाकिस्तान भारत से प्याज और टमाटर जैसी सब्जियां खरीदता है।
बढ़ा दी जाएगी कस्टम ट्यूटी

जब कोई देश दूसरे देश को मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा देता है तो वहां से आयात होने वाले सामान पर बेहद कम इंपोर्ट टैक्स लगाता है। भारत भी पाकिस्तान से आयात होने वाले सामान पर कम टैक्स लगाता था। अब जब मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा खत्म हो गया है तो पाकिस्तान से आयात होने वाले सामान पर टैक्स बढ़ाया जाएगा। अब भारत पाकिस्तान से आने वाले सामान पर जितना चाहे कस्टम ड्यूटी लगा सकता है।


भारत द्वारा मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा छीनने का असर पाकिस्तान की इकोनॉमी पर होगा। फोटो- गूगल
2.41 बिलियन डॉलर का है व्यापार

भारत और पाकिस्तान के बीच 2017-18 में 2.41 बिलियन डॉलर का व्यापार हुआ था। 2016-17 में यह व्यापार 2.27 बिलियन डॉलर रहा। भारत ने 2017-18 में पाकिस्तान से 488.5 मिलियन डॉलर का सामान आयात किया और 1.92 बिलियन डॉलर का सामान निर्यात किया। भारत पाकिस्तान को मुख्यरूप से कॉटन, डाइज, केमिकल्स, सब्जियां, आयरन और स्टील निर्यात करता है। वहीं, पाकिस्तान से फल, सिमेंट, चमड़ा, केमिकल्स और मसाले आयात किए जाते हैं।
कमेन्ट करकर हमे बताये आप मोदी सरकार के इस फैसले से कितना संतुष्ट है 

Post a Comment

0 Comments