Translate The Page in Your Language

Google

अब कांग्रेस के लिए मुसीबत बने शत्रुघ्न सिन्हा, किया ऐसा काम कि हैरान रह गई पार्टी ||ab congress ke liye musibat bane shatrughan sinha ,kiya kaam ki hairan rh gayi party

अब कांग्रेस के लिए मुसीबत बने शत्रुघ्न सिन्हा, किया ऐसा काम कि हैरान रह गई पार्टी

भारतीय जनता पार्टी के सांसद रहे शत्रुघ्न सिन्हा अब कांग्रेस में आ चुके हैं। नवरात्रि के पहले दिन यानि छह अप्रैल को उन्होंने कांग्रेस में कदम रख दिए। भाजपा में रहते हुए वो हमेशा बागी तेवर अपनाए रहे। हालांकि कांग्रेस में आने के बाद भी उन्होंने बागी तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को शत्रुघ्न ने ऐसा काम किया जिससे कांग्रेस हैरान हो गई। इसके बाद उन्होंने बड़ा बयान देकर खलबली भी मचा दी।


जानें शत्रुघ्न सिन्हा ने क्या किया

जी न्यूज की खबर के मुताबिक गुरुवार को कांग्रेस नेता और पटना से लोकसभा उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा लखनऊ में थे। यहां से उनकी पत्नी और सपा नेता पूनम सिन्हा चुनाव लड़ रही हैं। उनका ही नामांकन था जिसमें वो भी शामिल होने पहुंचे। सपा के टिकट पर नामांकन करने पहुंची शत्रुघ्न की पत्नी ने नामांकन किया तो शत्रुघ्न सिन्हा उनके सपा प्रत्याशी होने के बाद भी उनका प्रचार करने लगे। लखनऊ से ही कांग्रेस ने प्रमोद कृष्णम को मैदान में उतारा है। उनके प्रचार पर हैरानी जताते हुए प्रमोद ने आपत्ति जताई और उनको पार्टी धर्म निभाने की नसीहत दे दी

शत्रुघ्न ने दिखाए बागी तेवर, दिया ये बड़ा बयान

कांग्रेस प्रत्याशी की नसीहत पर शत्रुघ्न सिन्हा भी भड़क उठे और पलटवार करते हुए बागी तेवर दिखा दिए। उन्होंने दो टूक कह दिया कि मुझे पार्टी प्यारी है लेकिन परिवार पहले है। शत्रुघ्न ने बोल दिया कि परिवार को सहयोग करना उनका कर्तव्य है। इसके बाद प्रमोद कृष्णम ने भी पलटवार किया और बोले कि पति धर्म निभाने के बाद अब वो पार्टी धर्म भी निभाएं और मेरे लिए भी प्रचार कर एक दिन निकालें।

Post a Comment

0 Comments